फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दो भाइयों से मारपीट कर कार से कुचलने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र में नगला बाग और नगला गुलाब के बीच दो भाइयाें के साथ मारपीट कर कार से कुचलने का प्रयास किया गया। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम मुरान थाना मेरापुर निवासी अमन राजावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 17 जून की रात अपने भाई आर्यन राजावत के साथ मोटरसाइकिल से धीरपुर स्थित रिश्तेदार के यहां जा रहा था। आरोप है कि नगला बाग और नगला गुलाब के बीच मुख्य मार्ग पर खड़ी एक सफेद रंग की कार से उतरे शिवम तथा बॉबी पाठक , निवासी नगला बाग ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने उनसे निवास स्थान पूछने के बाद गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लात-घूंसों तथा मौके पर पड़ी सीमेंट की टिन से हमला कर दिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
अमन राजावत ने बताया कि जान बचाकर भागने का प्रयास करने पर आरोपियों ने कार से उन्हें कुचलने की कोशिश की। इसके चलते उन्होंने बाइक सड़क से नीचे उतार दी। इसके बाद भी आरोपियों ने हमला किया। इससे अमन के सिर और कान में तथा उसके छोटे भाई के हाथ में चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें