फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लापता किशोरी को ले गई पश्चिम बंगाल पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जनपद की बाली थाना पुलिस ने शमसाबाद के उलियापुर गांव से एक किशोरी को खोज निकाला। पुलिस उसे अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई है। बाली थाना क्षेत्र से यह किशोरी लापता हो गई थी।
विज्ञापन

दरोगा मोहिताश के नेतृत्व में पुलिस टीम बृहस्पतिवार को शमसाबाद पहुंची। उन्होंने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की। मामले में पहले एक युवक को दिल्ली से पकड़ा गया था। उस युवक की निशानदेही पर उलियापुर गांव में दबिश दी गई। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। शमसाबाद थानाध्यक्ष सचिन सिंह चौधरी ने इसकी पुष्टि की। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें