फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दो एटीआई निलंबित, महिला परिचालक की संविदा समाप्त

Sun, 23 Nov 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एटा से आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस में बिना टिकट 11 यात्री पकड़े जाने के मामले में महिला परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई। क्षेत्रीय प्रबंधक ने दो क्षेत्रीय सहायक यातायात निरीक्षक (एटीआई) को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को एटा से आ रही एक अनुबंधित बस को अलीगढ़ क्षेत्रीय प्रबंधक की एस्कॉर्ट में शामिल सहायक यातायात निरीक्षक राहुल कुमार माथुर और प्रदीप कुमार की टीम ने फैजबाग के पास बस को चेक किया। इसमें साढ़े 51 यात्री मिले।
इनमें से महिला परिचालक ने 11 यात्रियों की टिकट ही नहीं बनाई थी। एस्कॉर्ट ने सवारियां बिना टिकट लिखकर मुख्यालय सूचना भेज दी थी। निगम के नियमानुसार नौ यात्रियों से अधिक पकड़े जाने पर एआरएम पर भी कार्रवाई होना तय माना जाता है। फिलहाल एआरएम राजेश कुमार ने संविदा परिचालक महिमा पाल की संविदा समाप्त कर दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक ने सहायक यातायात निरीक्षक अमित वर्मा और योगेश गुप्ता को निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर स्थानीय डिपो में तैनात लिपिक अनिल राना और राजीव वर्मा को सहायक यातायात निरीक्षक की जिम्मेदारी दी है। कुछ ही दिनों में मुख्यालय स्तर से भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें