फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: व्यापारी से लूट में दो गिरफ्तार, साथी फरार

Mon, 16 Dec 2024 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कंपिल क्षेत्र में व्यापारी से हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो लुटेरों के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों के दो अन्य साथी फरार हैं।
विज्ञापन

एटा जिले के थाना राजा का रामपुर के गांव गढि़या जगन्नाथ निवासी किराना व्यापारी हितेंद्र सिंह को बाइक सवार चार बदमाशों ने 12 दिसंबर को घर जाते समय मारपीट कर 27 हजार रुपये, बाइक और कागजात लूट लिए थे। बदमाशों ने व्यापारी के साथ मारपीट भी की थी। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने तीन टीमें बनाकर लुटेरों की तलाश की।
पुलिस को लूट की घटना करने वाले एटा के राजा का रामपुर थाने के गांव अंगदपुर निवासी गीतम शाक्य, कासगंज के पटियाली थाने के गांव नगला मोहन निवासी हरवेंद्र सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य साथी फरार हैं। उनके पास से साढ़े नौ हजार रुपये, लूट में प्रयोग बाइक, लूटी गई बाइक बरामद कर ली है। उनके पास से दो तमंचे भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि दोनों लुटेरों ने कबूल किया कि उन्हें लूट की रकम में से 67-67 सौ रुपये मिले। जबकि फरार संदीप व सुमित ने 68-68 सौ रुपये लिए थे। बैग फरार आरोपी लेकर भाग गए हैं। उन्होंने कुछ रुपये खर्च कर लिए। सिर्फ साढ़े नौ हजार रुपये ही बचे हैं।
बताया कि खुलासे में कंपिल थानाध्यक्ष विश्वनाथ आर्य, सर्विलांस प्रभारी विशेष कुमार और एसओजी प्रभारी सचिन सिंह चौधरी शामिल रहे। फरार लुटेरों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें