फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरियों को बीस घंटे बिजली देने का दावा फेल

Fri, 01 Apr 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहरियों को 20 घंटे बिजली मुहैया कराने का दावा फेल हो गया है। बिजली विभाग के अधिकारी शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री के घोषणा के अनुसार बिजली मुहैया नहीं करा पा रहे है। शहर क्षेत्र में 15 से 17 घंटे ही आपूर्ति हो रही है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 15 मार्च को शहरी क्षेत्रों को 20, तहसील क्षेत्रों को 16 और ग्रामीण इलाकों को 14 घंटे बिजली दिए जाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


इस घोषणा पर विभागीय अधिकारियों ने होली तक अमल किया और रोस्टर के अनुसार आपूर्ति की। होली समाप्त होने के बाद बिजली की आपूर्ति का सिस्टम बिगड़ गया। इमरजेंसी के नाम पर मनमाने तरीके से कटाती होने लगी है। इसके बाद रोस्टर के अनुसार कटौती होती है। आपूर्ति के दौरान करीब एक से डेढ़ घंटे की कटौती लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग के कारण होती है। इस तरह शहरी उपभोक्ताओं को 15 से 17 घंटे हीं बिजली मिल रही है।

एसडीओ, राहुल बाबू कटियार ने बताया कि कुटरा फीडर पर न्यायालय है। न्यायालय को 24 घंटा बिजली दिए जाने का आदेश है। इस कारण आपूर्ति लगातार दी जा रही है। कचहरी परिसर में शीघ्र उपकेंद्र का निर्माण होगा। इसके बाद कचहरी को छोड़ कर अन्य क्षेत्रों को रोस्टर के अनुसार बिजली दी जाएगी। इस समय बिजली की समस्या है। इस कारण आपूर्ति कम हो पा रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें