कायमगंज। सोमवार भोर में बाईपास रोड स्थित बेरी तिराहे मोड़ पर पाइप लदा ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। चालक-क्लीनर ने क्रेन मंगवाकर ट्रक को सीधा कराया।
राजस्थान से एक ट्रक में पाइप लोड होकर शाहजहांपुर जा रहे थे। सोमवार सुबह बेरी तिराहे मोड़ पर पीछे से आए एक अन्य ट्रक की टक्कर हुई। इससे पाइप लदा ट्रक चालक स्टेयरिंग पर काबू नहीं कर सका। ट्रक सड़क किनारे पलट गया। उसमें लदे पाइप सड़क पर बिखर गए। सुबह घटना होने की वजह से रोड पर आवागमन नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। चालक क्लीनर भी बच गए। चालक ने क्रेन मंगाकर ट्रक को सीधा कराया।