फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंच केबल टूटने पर ट्रक को घेरा, किया हंगामा

विज्ञापन
मोहल्ला गढ़ी में बंच केबल टूटने पर ट्रक को घेरे खड़े मोहल्ले के लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कबाड़ लादकर जा रहे ट्रक की चपेट में आने से बंच केबल टूट गया। मोहल्ले की बिजली गुल होने से गुस्साए लोगों ने ट्रक को घेर कर हंगामा किया। ट्रक को रेलवे रोड चौकी पुलिस के हवाले कर शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। मोहल्ले के लोगों के जाने के बाद पुलिस ने ट्रक को छोड़ दिया।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित सिलवर साइन टाकीज के पास मोहल्ला गढ़ी में कुछ लोग कबाड़ का काम करते हैं। उनके प्रतिष्ठान पर रोजाना ट्रक से कबाड़ का सामान आता-जाता है। ओवर लोड होने से आए दिन ट्रक की चपेट में आने से बंच केबल टूट जाता और मोहल्ले की बिजली गुल हो जाती है।
इससे मोहल्ले के लोग परेशान हैं। रविवार रात करीब 10 बजे ट्रक कबाड़ का सामान भरकर मोहल्ले से निकल रहा था। ओवर लोड होने से ट्रक की चपेट में आने से बंच केबल टूट गया। इससे मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। गुस्साए मोहल्ले के लोगों ने सड़क के नजदीक ट्रक को घेर लिया और हंगामा किया।
विज्ञापन

चालक समेत ट्रक को चौकी पर ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद मोहल्ले के लोग चले गए। रात भर बिजली गुल रहने से गर्मी से लोग बेहाल रहे। इसकी जानकारी बिजली विभाग के अफसरों को दी गई।
सोमवार दोपहर में अवर अभियंता अजय बाबू ने टूटा बंच केबल ठीक करा कर बिजली चालू कराई। जेई अजय बाबू ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से आए दिन बंच केबल टूटने की जानकारी मिली है। इस पर नजर रखी जाएगी। अबकि बार ट्रक की चपेट से बंच केबल टूटने पर ट्रक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें