सीपी विद्या निकेतन में सोमवार को आईसीएससी विद्यालयों की क्षेत्र स्तरीय
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसमें कनिष्ठ वर्ग में सीपी और वरिष्ठ वर्ग
में सिटी चिल्ड्रेन एकेडमी के छात्रों ने बाजी मारी। आईसीएससी विद्यालयों
की क्षेत्र स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन सीपी विद्या निकेतन
में किया गया। इसमें सीपी के अलावा सिटी चिल्ड्रेन एकेडमी छिबरामऊ, मार्डन
पब्लिक स्कूल के छात्रों ने प्रतिभाग किया। कनिष्ठ वर्ग में सीपी विद्या
निकेतन के अक्षत तिवारी व प्रियंवदा ने प्रथम स्थान पाया। सिटी चिल्ड्रेन
एकेडमी के रोहित दीक्षित व पूनम त्रिपाठी ने पहला, दीपक दीक्षित एवं
हिमांशु पांडेय ने द्वितीय तथा मार्डन पब्लिक स्कूल फर्रुखाबाद की कृतिका
जैन व सनी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में सिटी
चिल्ड्रेन एकेडमी
के दीपक दीक्षित व हिमांशुु पांडेय, मार्डन स्कूल के
आदित्य चतुर्वेदी व अक्षय अग्निहोत्री तथा सीपी विद्या निकेतन के शिवम
श्रीवास्तव व श्रेया सिंह ने प्रतिभाग किया। विद्यालय की निदेशक डा. मिथलेश
अग्रवाल ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य विजय
भैरव, डा. एनडी सिंह, रणजीत कुमार मैसी, सत्येंद्र पाठक, ओपी गिरि, पंकज
शुक्ला, अनुज मिश्रा, आरके वाजपेई, एसके गुप्ता, अवनीश चौहान आदि मौजूद
रहे।