फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगने लगीं एलईडी, जगमगाएगा शहर

Mon, 10 Aug 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ युग्म नगरों में एलईडी बल्ब लगना शुरू हो गए हैं। पहले चरण में गुरुग़ांव देवी मंदिर से लालगेट तक 125 एलईडी लग चुकी हैं। 15 अगस्त तक दूसरे चरण में भोलेपुर से डिस्ट्रिक्ट जेल और भोलेपुर से लालगेट तक एलईडी बल्ब लगेंगे। 50 लाख की लागत से कानपुर के एक ठेकेदार से एलईडी की खरीद की गई है।
विज्ञापन


नगर पालिका प्रशासन ने पिछड़ा अनुदान निधि के करीब 50 लाख रुपये से 300 एलईडी की खरीद की है।  पालिका सूत्रों की मानें तो कानपुर के ठेकेदार से एलईडी बल्ब खरीदे गए हैं। मुख्यमार्गों पर एलईडी लगवाने की जिम्मेदारी भी ठेकेदार के पास है। पहले चरण में गुरुगांव देवी मंदिर से लालगेट तक 125 एलईडी लगा दी गई हैं। दूसरे चरण में भोलेपुर से डिस्ट्रिक्टजेल और

भोलेपुर से लालगेट तक एलईडी लगाई जाएंगी। फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ युग्म नगरों के मुख्यमार्गों पर प्रकाश व्यवस्था के करीब 290 प्वाइंट हैं। एलईडी 300 खरीदी गई हैं। मुख्यमार्गों पर एलईडी लगने के बाद मुख्य चौराहों पर लगे हाईमास्ट में भी एलईडी लगने का काम शुरू होगा। इसके लिए 100 एलईडी की खरीद और की जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
पहले चरण में गुरुगांव देवी मंदिर से लालगेट तक करीब 125 एलईडी लगवा दी गई हैं। दूसरा चरण भी एक-दो दिन में चालू करेंगे। दूसरे चरण में भोलेपुर से जिला जेल और भोलेपुर से लालगेट तक एलईडी लगाई जाएंगी। 15 अगस्त तक मुख्यमार्गों पर एलईडी लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ युग्म नगरों में लगने के लिए 300 एलईडी की खरीद

करीब 50 लाख रुपये में की गई है। मुख्यमार्गों पर एलईडी लगने से बिजली की बचत भी होगी और रोशनी भी खूब मिलेगी। -- रामकिशोर कमल, कार्यवाहक प्रकाश अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें