फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरा हत्याकांड: लापरवाही में एसओ, दो दरोगा व सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एडीजी कानपुर के आदेश पर कमालगंज थाना क्षेत्र में दो दिन पहले लड़की ले जाने की रंजिश में हुए तिहरे हत्याकांड की एएसपी ने जांच की। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने शनिवार रात एसओ कमालगंज अंगद सिंह, दो दरोगा व बीट के सिपाही को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए है। नवाबगंज एसओ अजय नारायण को कमालगंज थाने की चार्ज दिया। उन्होंने रविवार को चार्ज भी संभाल लिया।
विज्ञापन

एडीजी कानपुर जयनरायण सिंह के आदेश पर तिहरे हत्याकांड में कमालगंज एसओ व हल्के के दरोगा की लापरवाही की जांच एएसपी त्रिभुवन सिंह को दी गई थी। एएसपी ने सभी पहलुओं पर जांच कर रिपोर्ट शनिवार की रात एसपी डॉ अनिल मिश्रा को दी। इसमें एएसपी ने बताया कि 20 मार्च को आरोपी अवनीश व उसके परिजनों ने गांव के ही रिश्तेदार सुुरेंद्र उर्फ पप्पू, उसकी पत्नी सुलोचना, पुत्र अतुल की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।
सुरेंद्र की मां तारा देवी, पुत्र विवेक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अवनीश ने तिहरे हत्याकांड को आखिर क्यों अंजाम दिया। इसकी जांच करने पर पता चला कि उसके परिवार की युवती जो कमालगंज के एक महिला डिग्री कालेज की छात्रा है 28 नवंबर 2019 को कालेज से नहीं आई। अवनीश को सुरेंद्र व उसके परिवार के लोगों पर उसे ले जाने का शक था। 12 दिसंबर से अवनीश रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए थाने के चक्कर काट रहा था।
विज्ञापन

एसओ अंगद सिंह व दरोगा सरताज, मदनलाल पिपिल तथा बीट के सिपाही शिवशंकर ने घोर लापरवाही बरती। पीड़ित की सुनवाई नहीं की और न ही युवती को ढूंढने का प्रयास किया गया। जांच रिपोर्ट मिलते ही एसपी डॉ अनिल मिश्रा ने एसओ अंगद सिंह समेत चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सभी के खिलाफ विभागीय जांच की भी संस्तुति की गई है। एसओ अंगद सिंह के स्थान पर नवाबगंज के एसओ अजय नारायण सिंह ने कमालगंज थाने का चार्ज संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें