फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी बारिश से जगह-जगह टूटे पेड़ और पोल, जिले भर की बिजली हुई गुल

विज्ञापन
फतेहगढ़ में मुख्य मार्ग पर आंधी से टूटकर पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें भी टूट गईं। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
आंधी-बारिश से जगह-जगह टूटे पेड़ और पोल, जिलेभर की बिजली गुल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। दोपहर में आंधी और बारिश से जगह-जगह पेड़ और बिजली के पोल टूट गए। लाइनें क्षतिग्रस्त होने से शहरी व ग्रामीण इलाकों की बिजली गुल हो गई। कुछ किसानों के खेत में गेहूं कटा पड़ा था तो किसी के खेत में भूसा पड़ा था। आंधी में गेहूं और भूसा उड़ गया। बारिश से भीग भी गया। मक्का की फसल पलट गई।
रविवार दोपहर करीब एक बजे काली आंधी आने से दिन में अंधेरा हो गया। आंधी के साथ बारिश हुई। आंधी से फतेहगढ़ में कानपुर रोड पर नगर पालिका के कार्यालय के बाहर लगा यूकेलिप्टस का पेड़ सड़क पर गिर गया। लोगों की मदद से वन विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ को काट कर रास्ता साफ किया। गांव धंसुआ में कई बिजली के पोल टूट कर गिर गए।
विज्ञापन

कमालगंज विद्युत उपकेंद्र ठप हो गया। ग्रामीण इलाकों में कई जगह पेड़ की डाल टूटकर 33 व 11 केवी लाइन पर गिरने से तार क्षतिग्रस्त हो गए। नवाबगंज में मंझना रोड पर जाफर नगर संपर्क मार्ग पर पोल टूट गया। पूरे जिले की बिजली गुल हो गई। आंधी और बारिश थमने के बाद देर रात तक शहरी क्षेत्र की लाइनों को ठीक कर बिजली चालू कर दी गई।
शमसाबाद, हजियांपुर, नवाबगंज, कायमगंज, कंपिल, कमालगंज, मोहम्मदाबाद, गंगापार क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्रों की लाइनों के फाल्ट ठीक न हो पाने से ग्रामीण इलाकों की बिजली चालू नहीं हो सकी। आंधी और बारिश में खेत में रखा कटा गेहूं और भूसा उड़ गया व भीग भी गया। मक्का की फसल पलटने से काफी नुकसान हुआ है।
तरबूज व खरबूजा की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि जहां-जहां तार व पोल टूटे हैं। उनको ठीक करवा कर बिजली चालू करवाई जा रही है। एक्सईएन ग्रामीण हरिवरन सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त तार व टूटे पोलों को बदलवाने का काम कराया जा रहा है।
छज्जा गिरने से तीन, झोपड़ी पर पेड़ गिरने से एक घायल
नवाबगंज/शमसाबाद। नवाबगंज क्षेत्र के मोहल्ला बरतल वाली निवासी नन्हें लाल शाक्य परिवार समेत रविवार को घर पर थे। नीचे टिन शेड के नीचे नन्हें लाल की पुत्री रूबी (25), रश्मी (20), नन्हेंलाल के बड़े भाई कल्याण सिंह का पुत्र अमित (26) टिन शेड के नीचे बैठे थे। दोपहर में आंधी आने पर दूसरी मंजिल पर बने कमरे का छज्जा टिन शेड पर गिर गया। तीनों लोग दब कर घायल हो गए।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। उधर शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव पलानी दक्षित निवासी सलीम अहमद रविवार दोपहर झोपड़ी में लेेटे थे। आंधी आने पर पास में लगा पेड़ टूट कर झोपड़ी पर गिर गया। इससे सलीम अहमद उसमें दब कर घायल हो गए। परिवार वालों ने उनको निकाल कर नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें