फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराकर पलटी पिकप, चालक की मौत

Fri, 24 Jul 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा से सब्जी लेकर शाहजहांपुर जा रही पिकप पेड़ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथ चल रहा सब्जी व्यापारी घायल हो गया। हादसे का कारण चालक को झपकी लगना बना। व्यापारी घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


जिला शाहजहांपुर थाना रोजा के गांव बल्लियां निवासी सुखपाल कठेरिया पिकप चलाता था। गुरुवार को गांव हथौड़ा थाना रोजा निवासी सब्जी व्यापारी आशाराम उसकी पिकप से हरी सब्जी खरीदने के लिए आगरा गया था। रात को ये दोनो लौट रहे थे।  मोहम्मदाबाद कोतवाली इलाके के कारगिल पेट्रोल पंप के पास चालक की आंख झपक गई। इससे

पिकप बेकाबू हो गई और पेड़ से टकराकर रोड के किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा व्यापारी घायल हो गया। हादसे की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।  घायल व्यापारी का मोहम्मदाबाद के सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया।  दरोगा गयाप्रसाद ने चालक के शव
विज्ञापन


का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया। मामले की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी आ गए। व्यापारी आशाराम ने बताया कि वह सब्जी लेकर रोजा सब्जी मंडी जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। सूचना पर गाड़ी मालिक नौशाद भी मौके पर पहुंच गए।

दुर्घटनाओं में फार्मासिस्ट समेत छह घायल
अलग-अलग हादसों आयुष फार्मासिस्ट समेत छह लोग घायल हो गए। गांव निनौआ निवासी शिवम कटियार गांव सरह के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष फार्मासिस्ट है। शुक्रवार की सुबह वह ड्यूटी करने बाइक से जा रहा था। हुसैनपुर के पास पिकप की चपेट में आकर यह घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य

घटना में थाना राजेपुर के गांव अलीगढ़ निवासी रामऔतार और राजा गुरुवार की रात सड़क हादसे में जख्मी हो गए। घायलों का राजेपुर के अस्पताल में लेकर उपचार कराया गया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने  लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन घायलों को प्राइवेट  अस्पताल में ले गए।

कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार कंपिल के गांव हल्दीखेड़ा निवासी हरवंश सिंह का पुत्र अभिषेक मशीन से चारा काट रहा था। अचानक उसका हाथ मशीन में चला गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।  नगर के मोहल्ला पटवनगली निवासी अहसान का पुत्र

जीशान छत पर पतंग उड़ा रहा था। अचानक वह नीचे आ गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, लालकुंआ निवासी राशिद का पुत्र शादिल घर के बाहर खेल रहा था। उसे अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। अपनी

एक साल की बेटी नौसीन को लिए बैठी शादिल की मां बेटे को चोट लगती देख बेटी को छत पर छोड़ कर नीचे आ गईं। तभी बेटी भी छत से गिरकर घायल हो गई। बहन-भाई को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें