फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी वाहनों को लेकर ट्रांसपोर्टर व सप्लायरों में ठनी

विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते पंकज मिश्रा। अमर उजाला - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गिट्टी-मौरंग लेकर आने वाले बाहरी वाहनों पर सप्लायरों व ट्रांसपोर्टरों में ठन गई है। इसके लेकर रविवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिष्ठान पर दोनों पक्ष पहुंचे। वार्ता के बीच ट्रांसपोर्टरों ने बाहरी वाहनों द्वारा ओवरलोडिंग, जबकि सप्लायरों ने दबंगई का आरोप लगाया। हालांकि समझौता तो नहीं हो सका, जबकि सप्लायर एसोसिएशन का गठन कर दिया गया।
विज्ञापन

गिट्टी, मौरंग के थोक सप्लायर जनपद ग्वालियर, भिंड आदि स्थानों से सीधे माल मंगा रहे हैं। बाहरी वाहनों के आने से स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को घाटा हो रहा है। इसको लेकर दोनों पक्षों में ठन गई। रविवार को सप्लायर व ट्रांसपोर्टर जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव मिश्रा बाबी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। ट्रांसपोर्टर यूनियन के संरक्षक पंकज मिश्रा व प्रदीप सिंह राजबट ने आरोप लगाया कि बाहर से वाहन ओवरलोड आ रहे हैं। इससे स्थानीय वाहन स्वामियों के कारोबार पर भी प्रभाव पड़ रहा है। वहीं सप्लायरों ने स्थानीय वाहन स्वामियों पर दबंगई का आरोप लगाया। बातचीत के दौरान सप्लायर एसोसिएशन का गठन कर आशीष गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया।
ट्रांसपोर्टर यूनियन के संरक्षक ने कहा कि बाहरी वाहनों के ओवरलोड होने की सूचना एआरटीओ, खनिज व सेलटैक्स अधिकारियों को दी जाएगी। दूसरी ओर सप्लायर एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि गिट्टी, मौरंग लेकर आने वाले बाहरी वाहनों को दबंगई के चलते स्थानीय वाहन स्वामी परेशान करते हैं। बघार पर जबरन माल उतरवा दिया जाता है। बाहरी वाहनों पर रोक लगाकर स्थानीय वाहन स्वामी मनमाने रेट पर माल बेचना चाहते हैं। इससे गिट्टी, मौरंग पर महंगाई बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर विवाद की स्थिति बनी है। जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी ने बताया कि दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता वार्ता हुई है। विवाद की स्थिति न बने, इसके लिए सप्लायर एसोसिएशन गठित कर आशीष गुप्ता को अध्यक्ष बनाते हुए कार्यकारिणी गठित करने को कहा गया है। फिलहाल मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें