फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पांच किमी. दूर से आने वाले छात्र-छात्राओं को परिवहन भत्ता

Mon, 13 Oct 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पीएमश्री विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी भरी खबर है। पांच किमी. या अधिक दूर से पढ़ने के लिए स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को अब सरकार परिवहन भत्ता देगी।
विज्ञापन

प्रति विद्यार्थी छह हजार रुपये सालाना परिवहन भत्ता दिया जाएगा। यह भत्ता विद्यार्थी के खाते में ऑनलाइन पहुंचेगा। पीएमश्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज रोशनाबाद के उन छात्र-छात्राओं को अब स्कूल आने में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना होगा, जो दूरदराज से किराया खर्च कर आते हैं।
वहीं, पीएमश्री विद्यालय के उन बच्चों को हर माह 500 रुपये किराया भत्ता मिलेगा, जो पांच किलोमीटर दूर से स्कूल आते हैं। इसके लिए शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने आदेश में कहा है कि पीएमश्री विद्यालयों के ऐसे बच्चों को चिह्नित किया जाए, जो पांच किलोमीटर दूर से स्कूल आ रहे हों।
विज्ञापन

कक्षा नौ से 12 तक के सभी विद्यार्थियों को परिवहन शुल्क दिया जाएगा। दूरी संबंधी प्रमाण पत्र विद्यार्थी देंगे, जिन्हें प्रधानाचार्य सत्यापित करेंगे। ऐसे विद्यार्थियों का चयन कर उनका बैंक खाता, आईएफएससी नंबर समेत जो आधार से लिंक हो, उसे शासन के भिजवाएं।
खातों का सत्यापन कर विद्यार्थी के खाते में परिवहन शुल्क की धनराशि भिजवाई जाएगी। गौरतलब है कि जनपद में 10 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जिले में एक ही विद्यालय पीएमश्री के तहत चयनित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें