फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों और बसों में उमड़ी भीड़

Tue, 10 Nov 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दीपावली पर ट्रेनों और बसों में भीड़ उमड़ी। डग्गामार वाहन चालकों की भी चांदी रही। त्योहार होने के चलते यात्रियों को लटक कर यात्रा करना पड़ा। वहीं, रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ में चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


दीपावली का त्योहार होने के चलते मंगलवार को रोडवेज बसअड्डा पर हरदोई, कानपुर, इटावा, कन्नौज, दिल्ली और शाहजहांपुर डिपो आदि बसों में यात्री खचाखच भरे थे। यात्री बस आते ही सीट घेरने के लिए खिड़कियों से अपना झोला, बैग व रुमाल आदि रख रहे थे।

एआरएम संजीव यादव ने बताया कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए सभी रूटों पर बसों के चक्कर बढ़वाए गए थे। यही हाल ट्रेनों का भी था। छपरा-मथुरा एक्सप्रेस में सवारियां दरवाजे तक बैठी थीं। पैर रखने तक की जगह नहीं थी।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन टिकट घर पर टिकट लेने के लिए यात्रियों की लंबी लाइन लगी थी। वहीं, फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी और आरपीएफ जवानों ने यात्रियों की अटैची और बैग चेक किए। संदिग्धों पर भी जीआरपी और आरपीएफ जवान नजरें गढ़ाए रहे।

गुरसहायगंज, कायमगंज, शमसाबाद, राजेपुर, अमृतपुर और मोहम्मदाबाद रूट पर चलने वाले डग्गामार वाहनों में भी यात्री लटके हुए यात्रा करते दिखाई दिए। डग्गामार वाहन चालकों की भी चांदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें