फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पंटून पुल पर फिर से आवागमन चालू

विज्ञापन
फोटो-13 कमालगंज के महमदगंज मड़ैयन घाट पर गंगा नदी में बना पंटून पुल। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
कमालगंज । हरदोई मार्ग पर पंटून पुल से फिर आवागमन चालू हो जाने से लोगों में हर्ष है। गंगापार के गांवों से आलू की उपज भी कमालगंज मंडी में आने लगी है। चार पंटून और लगाए जाने पर पुल चालू हो पाया है।
विज्ञापन

कमालगंज के महमदगंज मड़ैयन घाट पर करीब 15 दिन पहले गंगा नदी में पानी बढ़ने व कटान से पंटून पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। कमालगंज की ओर वाली अड्डी (पहुंच) की बालू भरी कुछ बोरियां भी बह गईं थीं। इसके बाद पुल की मरम्मत का काम किया जा रहा था। गंगा की तेज कटान से धारा की चौड़ाई बढ़ गई थी। इसके लिए चार पंटून और लगाने पड़े। इस बार दो भाग में पंटून पुल बना था। जिस हिस्से में नौ जोड़ी पंटून लगे थे, वहां दो जोड़ी बढ़ा कर कुल 11 जोड़ी पंटून किए गए। दूसरे हिस्से में पांच पंटून लगे हैं।
गंगापार के तेरा अकबरपुर निवासी सूरजपाल का कहना है कि पंटून पुल चालू होते ही आम लोगों को हरदोई तक आवागमन की सुविधा मिल गई। इसके साथ ही किसानों को बहुत अधिक फायदा हुआ। किसान अपना माल कमालगंज मंडी में आसानी से पहुंचा पा रहे हैं। हरदोई के बेड़ीजोर निवासी कमलेश ने कहा कि कई गांवों के किसानों को कमालगंज मंडी सबसे पास पड़ रही है। रेती करने वाले किसानों को भी फायदा हुआ है। पंटून पुल से उतरकर ट्रैक्टर व अन्य चारपहिया वाहन आजादनगर भटपुरा होते हुए कमालगंज पहुंच रहे। जबकि छोटे वाहन गंगा गली होते हुए भी आ-जा रहे हैं। पुल चालू होने से गंगापार क्षेत्र में लोगों को बहुत खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें