फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए तीन ताइक्वांडो खिलाड़ी चयनित

Sat, 21 Feb 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-23 कानपुर में हुई इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडों प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। स्रोत: सचिव
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के तहत एसएन बालिका महाविद्यालय कानपुर में हुई इंटर यूनिवर्सिटी ट्रायल में जनपद के तीन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तीनों खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई प्रतियोगिता के लिए जनपद से पांच खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 20 फरवरी को हुई बालक वर्ग की प्रतिस्पर्धा में तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ। श्री बाबू सिंह डिग्री कॉलेज के सनी दिवाकर ने अंडर-58 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। गिरिजा देवी पीजी कॉलेज के सागर दिवाकर ने अंडर 68 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। श्री रविनाथ सिंह डिग्री कॉलेज के अर्जुन सिंह का पुमसे टीम इवेंट में चयन किया गया।
चयनित खिलाड़ी 16 से 21 मार्च तक दयानंद एंग्लो-वैदिक विश्वविद्यालय, जालंधर में होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. रजनी सरीन, सचिव/प्रशिक्षक अजय प्रताप सिंह एवं साथी खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। सचिव अजय प्रताप ने बताया कि 21 फरवरी को बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें जिले के चार महाविद्यालयों से सात खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें