फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मक्का लोडिंग से एक घंटे तक लगा जाम

विज्ञापन
फोटो-13 कायमगंज बाईपास पर नगला खैरबंद में सड़क पर फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन पर मक्का की रैक की लोडिंग के कारण कायमगंज बाईपास पर बृहस्पतिवार दोपहर बाद भीषण जाम लग गया। मक्का से भरे ट्रकों और ट्रैक्टरों की लंबी कतारें एक धर्मकांटा पर तौल कराने के लिए खड़ी थीं। इस अव्यवस्थित पार्किंग के चलते करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर बाद मालगोदाम पर मक्का की रेक लोडिंग के लिए लगाई गई थी। इसके लिए जिले भर से ट्रकों और ट्रैक्टर-ट्रालियों में मक्का लाई गई। लोडिंग से पहले नगला खैरबंद स्थित एक धर्मकांटा पर वाहनों को तौल करानी थी। कई ट्रकों में अधिक बोरे होने के कारण वे फुटपाथ के बजाय सड़क पर खड़े हो गए। इसी दौरान अन्य वाहनों के आने से सड़क पर भीड़ बढ़ी और जाम लग गया। कारों को सड़क किनारे गड्ढे से होकर मुश्किल से निकाला गया। ट्रक, बसें और अन्य बड़े वाहन जाम में बुरी तरह फंस गए। इससे करीब एक घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें