फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 508 परिषदीय विद्यालयों में नए दस नामांकन भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। जिले में परिषदीय विद्यालयों में नए छात्रों के प्रवेश के लिए चलाए गए स्कूल चलो अभियान में दो लाख रुपये से अधिक खर्च होने के बाद भी पिछले वर्ष की अपेक्षा नामांकन बढ़ने की जगह 8,525 घट गए हैं। 508 विद्यालय तो दहाई का अंक भी नहीं छू पाए हैं। इससे जिले का पूरा अभियान व शिक्षा व्यवस्था ही सवालों के घेरे में हैं।
विज्ञापन

जिले में 1576 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें पिछले वर्ष 1,35,185 छात्र-छात्राओं के नामांकन हुए थे। जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में इस बार छात्र संख्या बढ़ाने के लिए नए नामांकन बढ़ाने को स्कूल चलो अभियान दो चरण में चलाया गया। इसमें प्रथम चरण एक से 15 अप्रैल व द्वितीय चरण एक से 15 जुलाई तक चला। इस दौरान शिक्षकों ने रैलियां निकालीं, अभिभावकों से घर-घर जाकर संपर्क किया और बच्चों का परिषदीय स्कूल में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया लेकिन शिक्षक अभिभावकों को उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा का भरोसा देने में सफल नहीं हो सके। इसी का नतीजा है। विद्यालयों में नामांकन बढ़ने की जगह घट गए हैं। इसमें सबसे अधिक मोहम्मदाबाद की हालत खराब है। यहां 120 विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें दस एक बच्चों का भी दाखिला नहीं हुआ है। कमालगंज विकास खंड क्षेत्र के 75 विद्यालयों में शिक्षक दस बच्चों के नामांकन कराने में सफलता हासिल नहीं कर सके। तीसरे स्थान पर कायमगंज व शमसाबाद विकास खंड हैं। यहां 65-65 विद्यालयों में अधिकतम 9 अंक तक ही नए नामांकन हुए हैं। जनपद में इस बार 15 जुलाई तक 1,26,660 छात्र-छात्राओं का ही नामांकन हो सका है। यह छात्र संख्या पिछले वर्ष से 8,525 कम है। वर्ष 2025-26 में कक्षा में 16,475 और 14,645 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ है।
दहाई के अंक तक न पहुंचने वाले ब्लॉक के विद्यालयों की संख्या
कमालगंज में 75, कायमगंज में 65, नगर क्षेत्र में 60, शमसाबाद में 65, मोहम्मदाबाद में 120, राजेपुर 58, नगर क्षेत्र 25 और बढ़पुर में 40 विद्यालय दहाई के अंक तक नहीं पहुंच सके। नवीन नामांकन का दूसरा चरण समाप्त होने का बाद भी नामांकन एक से लेकर नौ अंक तक रहा है।
विज्ञापन

राजेपुर विकास खंड के दस विद्यालयों में नामांकन की स्थिति
विद्यालय 2025 में नामांकन 2026 में
अमैयापुर पूर्वी - 22- 03
भुढ़रा -03- 03
धीरजपुर 03 0
कोलासोता-13 03
मिश्रनपुरवा-03 03
पट्टी भरखा13 03
कड़क्का-2505
भावन-19 06
लभेड़ा- 2206
वर्जन
नामांकन अभी हो रहे हैं, सितंबर तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। जिन विद्यालयों में नामांकन कम रहा है। उनके प्रधानाध्यापकों से जवाब तलब किया जाएगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नामांकन बढ़ाने को कहा गया है। -विश्वनाथ प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें