फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पुतला दहन के बाद शहर में जाम

Sat, 04 Oct 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-33, लालगेट-पांचालघाट रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विजयदशमी पर पुतला दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग क्रिश्चियन कॉलेज मैदान पहुंचे।
विज्ञापन

वहां राम-रावण के स्वरूपों का युद्ध देखकर लोग रोमांचित हुए, लेकिन पुतला दहन के बाद जब लोग मैदान से बाहर निकले तो शहर की सड़कों पर चारों ओर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग फतेहगढ़-फर्रुखाबाद, कादरीगेट-मसेनी और लालगेट-पांचालघाट पर वाहन घंटों फंसे रहे। पुलिस व्यवस्था सक्रिय न होने के कारण आम जनता और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। करीब दो घंटे तक जाम में फंसे लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन

वाहन चालकों ने अपने वाहनों को स्वयं ही व्यवस्थित कर जाम खोलवाया। रात करीब नौ बजे यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें