फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नकली कीटनाशक का कारोबार, दो नमूने हो चुके फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
- यूपीएल कंपनी को भी जारी होगा नोटिस, नमूने की होगी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फर्रुखाबाद। शहर के पांचालघाट स्थित एक घर के परिसर से 25 लाख रुपये की नकली कीटनाशक बरामद होने से जिले में चल रहे नकली कीटनाशक के कारोबार से पर्दा उठ गया। पूर्व में दुकानों से लिए गए कीटनाशक के दो नमूने भी जांच में फेल हो चुके हैं। इससे कीटनाशक पर अब सवाल उठ रहे हैं।
जनपद में कीटनाशक की 1708 दुकानें कृषि रक्षा इकाई में पंजीकृत हैं। जिले में प्रमुख रूप से आलू की खेती होने से कीटनाशक की खपत भी खूब होती है। बिक्री व खपत के सापेक्ष इनकी जांच काफी कम हो पाती है। शासन से कीटनाशक की जांच के लिए 55 नमूनों का ही लक्ष्य निर्धारित है। पिछले दिनों अधिकारियों ने कीटनाशक की दुकानों पर छापा मारकर नमूने भी लिए गए। इनकी प्रयोगशाला में जांच कराई गई।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में दो नमूने फेल पाए गए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि न्यू शाक्य बीज भंडार से बीटा सायफ्लूथ्रिन-एमीडाक्लोप्रिड और न्यू राजपूत बीज भंडार याकूतगंज से क्लोरपाइरीफास 50 प्रतिशत का नमूना जांच में फेल हो गया। मंगलवार रात पांचालघाट स्थित एक घर से परिसर से 25 लाख रुपये कीमत की नकली कीटनाशक बरामद हुई। इससे साफ है कि जिले में जिले में कीटनाशक का नकली कारोबार दिनोंदिन बढ़ रहा है।
विज्ञापन

किसान अपनी फसलों को स्वस्थ बनाने के लिए कीटनाशक का छिड़काव करते हैं। कीटनाशक नकली होने से उन्हें फसल में भी पूरा लाभ नहीं मिल पाता और फसलों में डाली गई कीटनाशक से उत्पाद भी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होता है। इससे किसानों को आर्थिक व शारीरिक रूप से दोहरा नुकसान हो रहा है। वहीं नकली कीटनाशक बेचकर दुकानदार मोटी कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें