फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 24 लोग घायल

विज्ञापन
श्रंगीरामपुर गंगा मार्ग पर पलटी पड़ी ट्रैक्टरट्राली। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शृंगीरामपुर गंगा तट पर गंगा पूजा करने के लिए जाते समय श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली शृंगीरामपुर मार्ग पर पलट गई। हादसे मे करीब 24 लोग घायल हो गए। मार्ग पर ही जेसीबी से खुदाई कर मिट्टी डालकर सड़क बनाई जा रही है। मिट्टी की बनाई गई सड़क पर होकर ट्राली के पलटने से हादसा हो गया। ग्रामीणों ने पिकअप से चार घायल महिलाओं को सीएचसी कमालगंज पहुंचाया। अन्य घायलों ने निजी अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन

कमालगंज कस्बा के मोहल्ला प्रताप नगर निवासी मंजू गुप्ता (60) पत्नी चंद्रप्रकाश गुप्ता परिवार व रिश्तेदारों के साथ शृंगीरामपुर गंगा तट पर गंगा पूजा करने ट्रैक्टर ट्राली से जा रही थीं। ट्राली में करीब 24 लोग सवार थे। ट्रैक्टर ट्राली शृंगीरामपुर चौराहे से गंगा मार्ग पर पहुंची। कुछ दूर जाने पर अचानक ट्राली का पहिया मिट्टी की सड़क से नीचे उतर गया और ट्राली पलट गई।
हादसे में सभी लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों ने पहुंचकर घायलों को पिकअप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज भर्ती कराया। हादसे में घायल प्रताप नगर निवासी मंजू गुप्ता (60) पत्नी रामप्रकाश, अशोक नगर निवासी मंजू श्रीवास्तव (48) पत्नी मुन्नूलाल, खजुरिया नगला निवासी बीना(45) पत्नी पातीराम व सुनीता(50) पत्नी राजेश का सीएचसी में इलाज चल रहा है। करीब 20 अन्य घायलों ने अपना निजी अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गंगा यात्रा को लेकर गंगा योजना के अंतर्गत विकास कार्यों में शृंगीरामपुर चौराहे से गंगा तट तक जेसीबी से मिट्टी की सड़क बनाई जा रही है। यह ट्रैक्टर ट्राली उसी सड़क पर जा रहा था। कम जगह में सड़क होने से पिछला पहिया नीचे उतर गया और हादसा हो गया। थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें