फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: स्कूटी सवार को बचाने में ट्रैक्टर-ट्राॅली खड्ड में गिरी, चालक घायल

Wed, 18 Jun 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। मक्का लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली स्कूटी सवार को बचाने में खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना मऊदरवाजा के गांव बिढ़ैल निवासी सौरभ बुधवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्राली पर 110 पैकेट मक्का लादकर मोहम्मदाबाद स्थित नवीन मंडी आ रहे थे। दोपहर करीब 2.15 बजे इटावा-बरेली हाईवे पर हवाई पट्टी के निकट बेवर की तरफ से आ रहे स्कूटी सवार को बचाने में ट्रैक्टर-ट्राॅली खड्ड में जाकर पलट गई। दुर्घटना होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक सौरभ को निकाला। ट्राॅली पलटने से मक्का के पैकेट फैल गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भेजा।
हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं दुर्घटना के बाद स्कूटी चालक व सवार भाग गए। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि स्कूटी सवार को बचाने में मक्का लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली खड्ड में पलट गई। चालक घायल हुआ है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें