फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर नहर में पलटने से एक की मौत

Thu, 04 Feb 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। बेकाबू ट्रैक्टर पटरी पर चढ़कर नहर में गिर गया।ट्रैक्टर के  नीचे दबकर तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर  पहुंची पुलिस ने इन्हें सीएचसी पहुंचाया।  डाक्टर ने इनमें से एक को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर दो घायलों को  लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक टेंट का सामान वापस कर घर लौट रहा था। हादसे  में ट्रैक्टर चालक और मृतक का भाई बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


कोतवाली इलाके के गांव शाहआलमपुर निवासी मुफीज की पुत्री की सोमवार को बारात आई थी। शादी के बाद परिवार का शादाब पुत्र मुन्ना खां अपने छोटे भाई शबाब, अब्दुल रहमान पुत्र शकील और दिल्ली से आए रिश्तेदार शाहनवाज पुत्र लखमीर खां के साथ ट्रैक्टर से  टेंट का सामान वापस करने कसबा  आ रहे थे।  ट्रैक्टर को गांव का हबीब चला रहा था। नहर की पटरी से गुजरते समय तेज रफ्तार  ट्रैक्टर बेकाबू हो गया।

चालक की कोशिशों के बाद भी ट्रैक्टर   नहर में गिर गया। इसके नीचे शादाब, शाहनवाज और अब्दुल रहमान दब गए। घटना की सूचना पर कोतवाली  पुलिस मौके पर पहुंची ।  पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे शादाब, शाहनवाज और अब्दुल रहमान को बाहर निकाला। पुलिस ने इन्हें  सीएचसी पहुंचाया। 
विज्ञापन


यहां डाक्टर ने शादाब को मृत घोषित कर ेदिया। शाहनवाज और अब्दुल रहमान को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे  में ट्रैक्टर चालक हबीब और मृतक का भाई शबाब बाल-बाल बच गए। शादाब की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध किया। एसओ यतेंद्र यादव ने एसपी से बात कर पंचनामा भर कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें