फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत

Thu, 11 Aug 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
ट्रैक्टर के नीचे दबी बाइक को देखते थानाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव देवराजपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार किशोर की गुरुवार को मौत हो गई। अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने पर मृतक के परिजन भड़क गए और थाने के सामने शव रखकर जाम लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख पुलिस ने जब ट्रैक्टर के चेचिस नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया, तब जाकर परिजन शांत हुए।


लोहिया नगर कमालगंज का रहने वाला सद्दाम (14) पुत्र स्व. नौसे खां मोटरसाइकिल से अपने भतीजे समीर (8) को लेकर गांव जीरागौर से चिकन लेकर लौट रहा था। पीछे से ट्राली में मिट्टी लेकर ट्रैक्टर आ रहा था। ट्रैक्टर के ओवरटेक करते समय बाइक ट्रैक्टर के बंफर में घुस गई। जिसमें पीछे बैठे सद्दाम की मौके पर मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग इकट्ठा हो गए और शोर-शराबा करने लगे। पुलिस ने सद्दाम के भाई नवाब को चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई का भरोसा दिया।  जब गांव के लोग सद्दाम के शव को पोस्टमार्टम के लिए ट्रैक्टर से ले जाने लगे तो थाने में दरोगा ने अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ तहरीर लिखवा ली।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही सद्दाम के परिजन भड़क उठे और उन्होंने शव लाकर थाने के दरवाजे पर रख दिया। शव रखते ही वहां भारी भीड़ इकट्ठा होने लगी। भीड़ को देखकर पुलिस को पसीना छूट गया। जाम लगने से पहले ही पुलिस ने संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। ट्रैक्टर के चेचिस नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। किसी चालक और ट्रैक्टर मालिक का नाम मुकदमे में नहीं दिया गया है।

सूत्रों की माने तो सद्दाम की मौत के बाद ट्रैक्टर मालिक और उसके भाई नवाब के बीच सुलह-समझौता का प्रयास चल रहा है। बताया जा रहा है कि ढाई लाख रुपये में समझौता हो गया है। इस वजह से ट्रैक्टर स्वामी और चालक पर नामजद मुकदमा नहीं किया गया है। बाइक चालक सद्दाम हेलमेट नहीं लगाए था। उसकी मौत सिर में चोट लगने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें