फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल जा रहे संक्रमित को ट्रेस कर रास्ते से बुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यू एजेंसी
विज्ञापन

कमालगंज।
कस्बे के आजादनगर मोहल्ले में हैदराबाद से आए सिलाई कारीगर व अमानाबाद गांव के कॉस्मेटिक व्यापारी की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर दोनों परिवारों के 23 लोगों को चिह्नित किया है।
कस्बे के आजाद नगर सराय निवासी 40 वर्षीय सिलाई कारीगर 2 जुलाई को ट्रेन से हैदराबाद से आए थे। उसी दिन सीएचसी जाकर नमूना दिया था। उनकी मंगलवार को जब रिपोर्ट पाजिटिव आने की परिजनों को सूचना मिली तो वह शिवराजपुर में ससुराल जा रहा था। बिल्हौर पहुंच चुके होने पर उन्हें वापस बुलाया गया। टीम ने उनके घर पहुंचकर उनकी पत्नी व 1 पुत्र को हाई रिस्क व 16 अन्य परिजनों को लो रिस्क में चिंहित किया।
विज्ञापन

डायबिटीज पेशेंट है संक्रमित
गांव अमानाबाद निवासी 39 वर्षीय कास्मेटिक व्यापारी की कस्बे में सराय मोहल्ले के पास ही दुकान है। उन्हें 9 साल से डायबिटीज थी। पांच दिन से बुखार आ रहा था। चार जुलाई को लखनऊ में जांच कराने के बाद लौट आए। 6 जुलाई को तबीयत खराब होने पर सीएचसी, लोहिया अस्पताल और फिर सैफई गए। वहां से किंग जार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर किया गया। मंगलवार को रिपोर्ट पाजिटिव आने पर किंग जार्ज मेडिकल कालेज में ही कोविड अस्पताल में भर्ती हो गए। एलआईयू की ओर से प्रधान कुलदीप कुशवाहा को जानकारी दी गई। डॉ. विवेक कनौजिया ने टीम के साथ गांव पहुंचकर परिवार में पत्नी, एक पुत्र व 3 पुत्रियों सहित 5 लोगों को हाई रिस्क के संपर्क वाले चिह्नित किया।
विज्ञापन

बीच बाजार में 2 संक्रमित से कस्बे में भय का माहौल
हैदराबाद से आए सिलाई कारीगर का घर मुख्य बाजार से सराय की छोटी सी गली में है। नगर पंचायत कर्मचारियों ने मुख्य मार्ग के किनारे गली के बाहर बल्ली लगाकर गली को बंद कर दिया। कुछ कदम की दूरी पर ही अमानाबाद के कॉस्मेटिक व्यापारी की दुकान है। इससे कस्बे में डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें