फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः बारिश से सड़कें-गलियां लबालब, जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला मदारवाड़ी में बारिश से हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद।
मंगलवार सुबह पांच बजे से कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश से सड़कें और गलियां लबालब हो गईं। लोगों को निकलने में खासी दिक्कतें हुईं। सड़कों पर जलभराव के कारण सुबह ही जाम लग गया। गड्ढों में भरे पानी से राहगीरों को दिक्कतें हुईं। नाले चोक होने से जल निकासी कई घंटे बाद हो सकी। हालांकि कीचड़ के कारण लोगों ने दोपहर को ही घरों से निकलना मुनासिब समझा। वहीं बिजली ने भी परेशान किया।
बारिश से शहर के निचले इलाके मदारबाड़ी, ठंडी सड़क, आईटीआई मार्ग, सातनपुर मंडी मार्ग, चिलसरा रोड, नाला सिम्तसुमाल, घुमना-लालसराय मार्ग, भीकमपुरा, तलैया फजल इमाम, लिंजीगंज मार्ग, नाला मछरट्टा आदि इलाकों में एक-एक फीट तक पानी भर गया। सबसे ज्यादा मुसीबत कंटेनमेंट जोन होने से खुले मार्गों से गुजर रहे वाहन चालकों को हुई। नौ बजे बारिश बंद होने के बाद पूर्वाह्न 11 बजे तक पानी की निकासी हो सकी। हालांकि सड़कों के गड्ढों से पानी नहीं निकल सका। फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर भी कई जगह जलभराव हो गया। बारिश के दौरान नाला ओवर फ्लो होने से फतेहगढ़ मिलेट्री चौराहे पर पानी भर गया। बारिश होते ही पानी निकल गया।
विज्ञापन

खड़ी फसलों को फायदा, पड़ी हुई को नुकसान
इस बारिश से खेत में कटी पड़ी मक्का और मूंगफली व खेत में खड़ी सब्जियों में तोरई, लौकी, सेम आदि को नुकसान होगा। वहीं, धान, गन्ना, बाजरा व खेत में खड़ी मक्का आदि फसल में बारिश से लाभ होगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इतनी बारिश नहीं हुई है कि धान की रोपाई हो सके। खेतों में खड़ी सभी फसलों के लिए बारिश लाभदायक है।
सातनपुर मंडी की हालत दयनीय, अधूरे काम ने ‘डुबोया’
फोटो- 4 व 5
शहर की ठंडी सड़क से सातनपुर मंडी को को जाने वाले मार्ग का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। निर्माण से बचे मार्ग पर 20-20 फीट लंबे और दो-दो फीट गहरे गड्ढे हैं। इनमें भारी जलभराव हो गया है। लोगों के यहां से न निकलने और न रुक पाने से आसपास के दुकानदारों का रोजगार ठप हो गया है। यही नहीं गड्ढों से हादसा का खतरा भी है। इससे इस मार्ग का निर्माण जल्द पूरा कराया जाना चाहिए।
बोले सातनपुर के वासी, चौपट है व्यापार
फोटो- 6 गोविंद दीक्षित
सातनपुर मार्ग के गोविंद दीक्षित बताते हैं कि सुबह एक ई-रिक्शा पर परिवार बैठा था। वह निकला, तो रिक्शा पलट गया। इससे लोग पानी में जा गिरे। हम लोगों ने दौड़कर रिक्शा सीधा कर उन्हें बचाया। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
फोटो- 7 पप्पू वर्मा
पप्पू की परचून दुकान है। बोले, अब दुकान लगभग ठप हो गई है। यहां से लोगों का निकलना दूभर है। कोई रुक नहीं पाता है। मार्ग सही हो, तो जरूरतमंद रुककर सामान खरीदें।
फोटो- 8 रश्मि गुप्ता
कास्मेटिक दुकानदार रश्मि गुप्ता कहती हैं कि पूरा व्यापार ही चौपट हो गया है। अधूरा निर्माण छोड़ दिया। सातनपुर बड़ी मंडी है। यहां ट्रैक्टर-ट्रालियां, ट्रक, डीसीएम गेहूं, मक्का, मूंगफली से भरे निकलते हैं। कई ट्रैक्टर भी पलट चुके हैं।
विज्ञापन

फोटो- 9 नरेश कुमार
प्रोवीजनल स्टोर स्वामी नरेश कुमार पालिका से खफा हैं। बोले, मार्ग जब तक नहीं बनता, तो पालिका इसमें भराव डलवाकर नालियां साफ करवा सकती हैं। जिससे लोगों को इतनी दिक्कत न हो। चुनाव के वक्त ही नेता दिखते हैं। अब कोई इधर का हाल देखने वाला नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें