फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर-गांव तक एक ही चर्चा, कैसे चलेगा खर्चा

Wed, 09 Nov 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता 500 का नोट लेने से मना करता हुआ - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
500 व 1000 का नोट न लेने से सौदा लेने वाले ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


शहर के मोहल्ला गढ़ी कोहना फाटक निवासी हारुन सिद्दीकी ने बुधवार को रेलवे रोड स्थित एक दुकान से चप्पल खरीदने के बाद 500 का नोट दुकानदार राजीव कुमार को दिया। दुकानदार ने नोट लेने से मना कर दिया। गृहणी रंजना देवी ने सेठ गली स्थित गारमेंट्स की दुकान से एक सूट पीस खरीदा।

1000 का नोट देने पर दुकानदार रोमिल रस्तोगी ने लेने से मना कर दिया। रेलवे रोड स्थित एक नर्सिंग होम के बाहर चाय का होटल रखे राजीव गुप्ता ने भी ग्राहकों से 500 के नोट नहीं लिए। दुकानदार राजीव गुप्ता ने बताया कि चाय पीने के बाद कई ग्राहकों ने उसे 500 के नोट दिए लेकिन यह नोट बंद होने के चलते उसने नहीं लिए।
विज्ञापन


उसने बताया कि उसके पास भी 500 के नोट रखे हैं, जिन्हें वह बैंक में वापस करेगा।                                                 
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार घसिया चिलौली निवासी नीरज गंगवार व मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा निवासी अमित कुमार ने बुधवार को सब्जी विक्रेता वीरू निवासी लखनपुर से सब्जी खरीदी। दोनों लोगों ने वीरू को 500 का नोट दिया तो उसने नोट लेने से इनकार कर दिया। इस पर नीरज और अमित ने 100 का नोट देकर सब्जी खरीदी।


इसी तरह चिलौली निवासी राधेश्याम मंडी से सब्जी लेने गए तो सब्जी विक्रेता ने उनसे भी 500 का नोट नहीं लिया। कसबा निवासी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने पेट्रोल पंप से 200 रुपये का पेट्रोल डलवाकर पंपकर्मी को 500 का नोट दिया। इस पर पंपकर्मी ने नोट लेने से इनकार कर दिया।

उसने बिजेंद्र से कहा कि अगर वह 500 का पेट्रोल डलवाए तो नोट ले लेगा। इस पर बिजेंद्र ने बाइक में 500 का पेट्रोल डलवाया। वहीं मोहल्ला लोकमन निवासी गृहणी अरुणेश कुमारी ने परचून की दुकान से गृहस्थी का सामान खरीदा। उन्होंने दुकानदार को 1000 का नोट दिया तो उसने लेने से इनकार कर दिया। इस पर अरुणेश कुमारी घर गईं और 100-100 के नोट लाकर दुकानदार को दिए।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ल ने बताया कि उन्होंने कोतवाली में बाथरूम की मरम्मत बुधवार को करवाई।


जब उन्होंने राजमिस्त्री अवधेश कुमार को 500 का नोट दिया तो उसने लेने से इनकार कर दिया। इसी तरह लालू सिंह निवासी भरतपुर ने कसबा से सब्जी खरीदी। उन्होंने सब्जी विक्रेता राजेश शाक्य को 500 का नोट दिया तो उसने लेने से इनकार कर दिया। भट्टा व्यवसायी कमल सिंह राठौर ने बताया कि 500 के नोट बैंकों में जमा होंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें