फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

109 ग्राम पंचायतों में 1808 व्यक्तिगत शौचालय बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण-2 के अंतर्गत विकास खंड की 109 ग्राम पंचायतों में 1808 व्यक्तिगत घरेलू शौचालय बनाए जाएंगे। नौ ग्राम पंचायतों में एक भी शौचालय का लक्ष्य नहीं है। प्रत्येक लाभार्थी के शौचालय के लिए 12 हजार रुपये ग्राम पंचायत को मिलेंगे।
विज्ञापन

खुले में शौच से मुक्ति व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए शौचालय विहीन परिवारों को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत घरेलू शौचालय आवंटित किए जाते हैं। इस बार 118 ग्राम पंचायतों में से 109 के लाभार्थियों के व्यक्तिगत शौचालय बनाने का लक्ष्य दिया गया है। 10 से अधिक शौचालय आवंटन वाली ग्राम पंचायतों में खुदागंज में 35, शृंगीरामपुर में 29, रामपुर माझगांव में 31, कतरौली पट्टी में 29, पतौंजा में 48, हुसैनपुर नौखंडा में 38, भोजपुर में 29, बहोरिकपुर में 34, बंथलशाहपुर में 36, जहानगंज में 31, ईशापुर में 30, जरारी में 53, गदनपुर तुर्रा में 40, सितौली में 30, दरौरा में 25, रुनी चुरसई में 19, शेखपुर में 19, अहिमलापुर में 20, चंदनपुर में 17, मकरंदनगर बसहा, नगला दाऊद, बहोरा, हिसामपुर, बिढ़हल में 16, बलीपुर 18, बहोरन टप्पाहवेली में 23 शौचालय का लक्ष्य है।
इन ग्राम पंचायतों को एक भी शौचालय नहीं
जिन नौ ग्राम पंचायतों में एक भी शौचालय का लक्ष्य नहीं मिला है उनमें रजीपुर, गगनी, कंझाना, झिझुकी, कोरीखेड़ा, कमालपुर, ताजपुर, महमदपुर अमिलैया, सिरौज ग्राम पंचायत शामिल हैं।
विज्ञापन

एक मीटर के बनेंगे दो गड्ढे, बीच की दूरी भी एक मीटर
- जिला पंचायत राज अधिकारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि शौचालय निर्धारित मानक के अनुसार बनवाया जाना जरूरी है। एक मीटर के दो गड्ढे बनवाए जाएंगे। गड्ढों के बीच की दूरी भी एक मीटर रहेगी। शौचालय की ऊंचाई सवा छह फीट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें