फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर शौचालय का पानी भरा, संत नाराज

Tue, 24 Jan 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
रामनगरिया मेले में शोभायात्रा निकालते साधु संत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 पांचाल घाट स्थित मेला रामनगरिया में मंगलवार को स्वामी पूर्णेश्वरानंद सरस्वती की स्मृति में शोभायात्रा निकाली गई।  शोभा यात्रा जब पुल के नीचे बने शौचालयों के पास पहुंची तो मुख्यमार्ग पर जलभराव से सड़क पर निकलना मुश्किल हो रहा था। इससे शोभायात्रा में शामिल संत नाराज हो गए। उन्होंने यात्रा को वहीं पर रोक दिया। मेला व्यवस्थापक मौके पर पहुंचे तो संतों ने विरोध जताया। मेला व्यवस्थापक ने कर्मचारियों को लगाकर सड़क को ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके बाद यात्रा निकाली गई। संतों की यात्रा रुकने से मेला प्रशासन के हाथपांव फूल गए। मौके पर पहुंचे मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित से अध्यक्ष रामप्रकाश आश्रम ने शिकायत की।
विज्ञापन


मेला व्यवस्थापक ने संतों को समझाया कि सड़क पर भरा पानी हैंडपंप का है न कि शौचालय का। इस पर संतों ने कहा कि आगे से यदि यात्रा मार्ग पर कीचड़ भरा पाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। मेला व्यवस्थापक ने कर्मचारियों को लगाकर सड़क को ठीक कराने के निर्देश दिए।


इसके बाद रामनगरिया मेला की चौथी सीढ़ी पर स्थित आत्मनंद विज्ञान पीठ आश्रम से शोभायात्रा स्वामी प्रकाशानंद व धर्मानंद की अगुवाई में बाजार से होते हुई प्रशासनिक क्षेत्र पहुंची। यहां मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित व एसओ महेंद्र त्रिपाठी ने यात्रा में शामिल संतों का माला पहनाकर स्वागत किया। कल्पवासियों ने संतों पर पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन


प्रशासनिक क्षेत्र से निकलकर यात्रा गंगातट पहुंची। चौथी सीढ़ी के सामने बने घाट पर गुरुजी की प्रतिमा को स्नान कराया गया। समापन आश्रम पर हुआ। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर रामप्रकाश आश्रम, मुनेश्वरा आश्रम, सेवा आश्रम, जागेश्वरा आश्रम, राजेश्वरा आश्रम, वीरेंद्र आश्रम, भगवान आश्रम, रामदेव आश्रम, हनुमान आश्रम और शिवस्वरूप ब्रह्मचारी बच्चा स्वामी आदि मौजूद रहे।

गंगा घाट पर नाविकों के नाव खड़ी करने से स्नानार्थियों को स्नान करने में  असुविधा हो रही है। इस पर पंडों ने नाव घाट पर खड़ी करने का विरोध किया। उन्होंने मेला प्रशासन से नाविकों की नाव घाट से हटवाने की मांग की।


मंगलवार को पंडा समिति के चंद्रशेखर, मुन्नाबाबू, बागीश शुक्ल, नरेश दीक्षित, मनोज, ऋषिकेश और कृष्णानंद ने प्रदर्शन कर कहा कि घाट पर नाविकों द्वारा नाव लगा लेने से घाट पर आने वाले स्नानार्थियों को स्नान करने में दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि गंगा स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गहरे पानी में बैरीकेडिंग कर बांस लगाए जाते हैं। नाविक बांस लगाने के दूसरे दिन ही उन्हें तोड़ देते हैं।

इससे गंगा स्नान करने वाले श्रद्घालुओं को गहराई का पता नहीं चल पाता है और वह दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने मेला एसओ महेंद्र त्रिपाठी से नाविकों से घाटों पर नाव न खड़ी करने की मांग की। एसओ ने बताया कि घाटों पर यदि नाव का जमघट पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।


फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया के मंगलवार को मनोरंजन क्षेत्र में घोड़ी के बिदकने से दो बच्चे घायल हो गए। बच्चों का मेला के अस्पताल में उपचार कराया गया।
मेला देखने के लिए एक सिख परिवार बच्चों के साथ आया था। वहीं एक युवक मेले में अपनी घोड़ी से आया।

मनोरंजन क्षेत्र में लाउडस्पीकरों की तेज आवाज से घोड़ी बिदक गई। घोड़ी बिदकने से उसकी चपेट में आए दो बच्चे घायल हो गए। युवक मौके पर घोड़ी छोड़कर भाग गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घोड़ी को झूला मालिक को सौंप दिया। पुलिस का कहना था कि घोड़ी मालिक जब घोड़ी लेने आएगा, तब उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घायल बच्चों के नाम नहीं पता चल सके हैं।

मेला श्री रामनगरिया में संतों और कल्पवासियों के लिए केरोसिन वितरण करने को कार्ड बांट दिए गए हैं। मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित ने बताया कि केरोसिन वितरण के लिए 15 दुकानों का आवंटन किया गया है। इन्होंने बताया कि दो दुकानदारों ने अभी केरोसिन आयल का उठान नहीं किया है। बुधवार से केरोसिन बंटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें