फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा, सपा, बसपा प्रत्याशियों समेत 31 ने खरीदे पर्चे

Tue, 24 Jan 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फतेहगढ़ चौराहे पर बैरियर लगा होने से रुकी स्कूल की वैन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 विधान सभा क्षेत्र चुनाव के नामांकन के पहले दिन मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सपा, भाजपा, बसपा, कांग्रेस समेत निर्दलियों ने नामांकन के लिए 31 पर्चे खरीदे। प्रत्याशियों के समर्थकों को सुरक्षा के कई पड़ाव पार करने पड़े।
विज्ञापन


गेट से लेकर बेरियर तक सीआईएसएफ ने सुरक्षा की कमान संभाली। गेट पर तलाशी लेने के बाद नामांकन कक्ष में प्रवेश दिया गया। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया।

भोजपुर विधान सभा क्षेत्र से सपा की ओर से घोषित प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी, उनके पिता जमालुद्दीन सिद्दीकी ने भी नामांकन कराने के लिए पर्चा खरीदा है। भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह राठौर के लिए शिव नरेश ने पर्चा खरीदा। बसपा प्रत्याशी नितिन सिंह जेमिनी राजपूत, निर्दलीय प्रत्याशी अनवर अली, विजय लक्ष्मी, मलिखान सिंह, पूर्ण स्वराज पार्टी से श्रीनिवास बाथम ने पर्चा खरीदा।
विज्ञापन


सदर विधान सभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी उमर खां, सपा प्रत्याशी निवर्तमान विधायक विजय सिंह, कांग्रेस की ओर से लुईस खुर्शीद, भाजपा प्रत्याशी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल, निर्दलीय प्रत्याशी गौरव कुमार, अविनाश सिंह, दीपक कुमार, जर्नादन दत्त ने प्रतिनिधियों को भेजकर पर्चे खरीदे।
-
अमृतपुर विधान सभा 2017 चुनाव लड़ने के लिए सपा प्रत्याशी निवर्तमान विधायक नरेंद्र सिंह यादव, बसपा प्रत्याशी अरुण कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी शिशु प्रताप सिंह, पूर्ण स्वराज मंच से आसिफ मिर्जा, कम्यूनिस्ट पार्टी आरती सक्सेना, निर्दलीय प्रत्याशी वंदना मिश्रा, अखिल भारतीय हिंदू महासभा से रघुवीर सिंह गंगवार, वोटर पार्टी से दया शंकर शर्मा ने पर्चा खरीदा। भाजपा प्रत्याशी के लिए पहले दिन पर्चा नहीं खरीदा गया।

 कायमगंज विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए पहले दिन छह प्रत्याशियों दावेदारी करने के लिए पर्चा खरीदे। इसमें बसपा प्रत्याशी राम स्वरूप गौतम, नितिन आनंद, विद्या प्रकाश, इनकी पत्नी वीना, हरिशचंद्र नागर, मनीराम ने पर्चा खरीदा। सपा, भाजपा प्रत्याशी की ओर से कोई भी पर्चा नहीं खरीदा गया।
-
जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र बघेल ने कलक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया। रिटर्निंग आफीसरों से नामांकन पत्रों के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों से कहा किसी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रेक्षक भी कलक्ट्रेट पहुंचे और जायजा लिया।
-
नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन मंगलवार को सुरक्षा के लिए फतेहगढ़ चौराहे से कलक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगा दिया गया। इस कारण स्कूली वैन, स्थानीय लोगों को रोक दिया गया। इससे कानपुर रोड पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।

फतेहगढ़ चौराहा, विकास भवन तिराहा, कचहरी तिराहा, राजकीय बालिका इंटर कालेज, भारत माता मंदिर के पास बैरियर लगाया गया है। यहां पर सीआईएसएफ सुरक्षा के लिए लगाई गई है। फतेहगढ़ चौराहे पर बैरियर बनने के कारण शहरियों को आवागमन में काफी दिक्कत उठानी पड़ी।

टैक्सी रूट जो गाड़ीखाना मोहल्ले वाली रोड होते हुए एमआईसी तिराह से कोतवाली तक आती है, वह भी बंद हो गया। यहां से स्कूली वैन के निकलने पर रोक लगा दी गई। इस कारण पूरे दिन विवाद की स्थिति बनी रही। फतेहगढ़ चौराह से कोतवाली तक दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। कचहरी जाने वाले वादकारियों को साइकिल और बाइक काफी दूर सड़क किनारे खड़ी कर कचहरी पहुंचे।

विधान सभा सामान्य निर्वाचन को लेकर शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के कारण राजस्व न्यायालयों के मुकदमों की सुनवाई ठप हो गई है। इन मुकदमो में तारीख तीन बजे के बाद मिलेगी। एडीएम, नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम और चकबंदी न्यायालय में नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 से 3 बजे तक होगी। इस कारण इन  मुकदमों की तारीखें लगाकर सूची बाहर चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें