फर्रुखाबाद। रेलवे क्रासिंग के ब्रेकर पर ब्रेक लगाते ही तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। कार सवारों ने जब धीरे चलने की नसीहत दी, तो उन्होंने अपने साथियों को बुलाकर हमला बोल दिया। इससे दो भाइयों के सिर फट गए और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो हमलावरों को हिरासत में ले लिया है।
शहर कोतवाली के चांदपुर निवासी प्रतीक कटियार अपने भाई प्रसून कटियार के साथ शाम के वक्त याकूतगंज से कार से लौट रहे थे। जब वह महरूपुर गांव की रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे, तो ब्रेकर पर ब्रेक लगाया। पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। प्रतीक ने धीरे चलने की नसीहत दी, तो दबंगों ने अपने साथियों को बुलाकर हमला बोल दिया। इससे दोनों भाई लहूलुहान हो गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना यूपी 112 पर दी गई, तो पहुंची पुलिस ने दो हमलावरों को हिरासत में ले लिया। साथी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाने में तहरीर दे दी गई है।
फर्रुखाबाद। कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी मिथुन (30) पुत्र रामसागर को बघार के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसका पैर टूट गया। बेहोशी की हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मऊदरवाजा के गांव घारमपुर निवासी लालू शाक्य(17) पुत्र धर्मेंद्र को अज्ञात बाइक ने गांव के पास टक्कर मार दी। इसके अलावा पांचाल घाट के श्रीकांत शुक्ला का आठ साल का पुत्र आर्यन भी दुर्घटना में घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।