फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइलेरिया टीम आज घर घर खिलाएगी दवा

Tue, 15 Dec 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फाइलेरिया सप्ताह अभियान को सफल बनाने के लिए सीएमओ ने 2106 लोगों की टीम बनाई है। यह टीम घर घर जाकर लोगों को अपने सामने दवा खिलाएगी। सीएमओ ने बताया कि जो लोग इस अभियान में छूट जाएंगे। उनको दूसरे चरण में दवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस साल जिले में 822 मरीज पाए गए।
विज्ञापन


15 दिसंबर से शुरू होने वाले फाइलेरिया सप्ताह अभियान का उद्घाटन डीएम करेंगे। सीएमओ डा. राकेश कुमार ने बताया कि जिले में 2106 लोगों की टीम बनाई गई है। प्रत्येक टीम में दो सदस्य है। इस दवा को 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के अलावा गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को नहीं दी जाएगी। दवा खाने से कोई नुकसान नहीं होता है। जिले के कछियाना, कोरीखेड़ा, खानपुर, चाचुपुर, मेरापुर, नगला हीरा सिंह, रायपुर, रोशनाबाद इलाके के 4000 लोगों के खून की जांच के लिए स्लाइड बनाई गई है। इनकी जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी।

उन्होंने बताया कि टीम के लोग घर-घर जाकर इसके फायदे और नुकसान बताएंगे। इस अभियान में जो लोग छूट जाएंगे, उनको 18,19 और 20 तारीख को होने वाले अभियान में दवा दी जाएगी। इस साल जिले में 822 मरीज फाइलेरिया के निकले। पिछली बार के अपेक्षा इस बार कम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें