फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बुढ़वा मंगलवार आज, नीबकरोरी में लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। नीबकरोरी धाम में बुढ़वा मंगल के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन से पांच लाख तक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मोहम्मदाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को मुख्य मार्ग पर बने गेट के पास रोका जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, संकिसा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए नगला वाले मोड़ के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मंदिर गेट से लेकर मुख्य मार्ग तक नौ बैरियर लगाए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नीबकरोरी पुलिस चौकी से लेकर मुख्य मार्ग तक एक अलग से कच्चा रास्ता बना दिया गया है।

22 सितंबर को बुढ़वा मंगल है। मंदिर को फूलों और लाइटों से सजाया गया है। परिसर में साफ-सफाई का कार्य भी पूरा हो गया है। मंदिर के बाहर लगी दुकानें हटा दी गई हैं। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां और डॉक्टरों की एक टीम एंबुलेंस सहित मौजूद रहेगी। मंदिर परिसर के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों से अराजक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। मंदिर परिसर में दो प्रवेश द्वार और दो निकास द्वार बनाए गए हैं। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग लाइनें रहेंगी।
विज्ञापन


डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात
सुरक्षा के लिए डेढ़ सेक्शन पीएसी, चार निरीक्षक, 11 उपनिरीक्षक, 42 आरक्षी और 22 महिला आरक्षी सहित कोतवाली पुलिस तैनात है। मंदिर आने वाले सभी नौ मार्गों पर बैरियर लगाकर भीड़ नियंत्रित की जाएगी। मुख्य मार्गों पर वाहनों को रोककर श्रद्धालुओं को पैदल मंदिर तक आना होगा। नगला मोड़, पेट्रोल पंप के सामने और बस अड्डे पर तीन वाहन पार्किंग बनाई गई है। सादे कपड़ों में महिला आरक्षी सहित 10 लोग अलग-अलग स्थानों पर निगरानी करेंगे।


आरती के बाद खुलेगा कपाटमहंत त्यागी महाराज ने बताया कि 21 सितंबर को अखंड पाठ शुरू हो गया है। बुढ़वा मंगल की सुबह पांच बजे की आरती के बाद मंदिर के कपाट दर्शन के लिए खुल जाएंगे। मंदिर की ओर से 50 क्विंटल हलवा और श्रद्धालु सर्वेश कुमार द्वारा 18 क्विंटल मालपुआ का प्रसाद वितरित किया जाएगा। सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि चौकी में खोया पाया केंद्र और नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। तीन लाख से पांच लाख तक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। उसी के अनुसार तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें