फोटो-22 जुबैर। स्रोत: सोशल मीडिया
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। फर्जी जीएसटी नंबरों से करोड़ों की कर चोरी करने वाले तंबाकू कारोबारी व गैंगस्टर के आरोपी मोहल्ला गढ़ी नूर खां निवासी जुबैर की 26.51 करोड़ की चल-अचल संपत्ति कुर्क की गई। सोमवार को कार्रवाई डीएम के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई।
वर्ष 2022 में जीएसटी के एसटीएफ प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम ने जुबैर के मोहल्ला गढ़ी नूर खां स्थित आवास व गोदाम पर छापेमारी कर करोड़ों की कर चोरी का खुलासा किया था। कायमगंज कोतवाली में जुबैर व साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच में सामने आया कि जुबैर ने फर्जी जीएसटी नंबरों और कूटरचित दस्तावेजों के जरिये कर चोरी कर तंबाकू का माल सप्लाई किया। दिसंबर 2025 में जुबैर समेत आठ के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। जुबैर करीब 20 दिन पहले ही कोर्ट में हाजिर हुआ था। वहां से उसे जेल भेज दिया गया था।
जुबैर ने चार लोगों को 4 .15 करोड़ में जमीन बेची थी। इसे भी कुर्क किया गया है। तहसीलदार विक्रम सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर संपत्तियां जब्त की गई हैं। पुलिस के मुताबिक जुबैर ने संपत्तियां मां के नाम खरीदी थीं। जांच के दौरान आय का कोई वैध स्रोत प्रस्तुत नहीं किया जा सका। मां रुखसाना बेगम और पिता लड्डन खां के बैंक खातों में जमा 69,623 रुपये भी कुर्की में शामिल किए गए हैं।
फोटो-22 जुबैर। स्रोत: सोशल मीडिया
फोटो-22 जुबैर। स्रोत: सोशल मीडिया
फोटो-22 जुबैर। स्रोत: सोशल मीडिया