फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देने गई पुलिस पर आरोपी ने बरसाई गोलियां

Sat, 09 Jan 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। गांव बबुरापुर में शुक्रवार की रात जानलेवा हमले के आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश देने गई पुलिस पर आरोपी ने छत से फायरिंग शुरू कर दी। इस पर एसओ व सिपाहियों ने दीवार की आड़ लेकर किसी तरह जान बचाई। बाद में घेराबंदी कर आधा घंटे तक जवाबी फायरिंग करते हुए आरोपी व उसके पिता को धर दबोचा। बाद में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


गांव बबुरापुर निवासी ज्ञान देवी ने दीपावली के त्योहार पर गांव के ही नाहर सिंह पुत्र लल्लू शाक्य पर मेड़ के विवाद में फायर कर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मौके पर पहुंचे सिपाही पर फायर कर नाहर सिंह फरार हो गया था, तब से फरार चल रहा है।

शुक्रवार की रात मुखबिर से उसके गांव में मौजूद होने की सूचना पाकर एसओ कुलदीप दीक्षित ने फोर्स के साथ दबिश दी। पुलिस को देख नाहर सिंह ने छत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही एसओ और सिपाहियों ने दीवार की आड़ में होकर किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन


इस बीच एसओ ने चिलसरा चौकी की फोर्स को भी बुला लिया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए आधा घंटा की मशक्कत के बाद घेराबंदी कर नाहर सिंह और उसके पिता लल्लू शाक्य को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने नाहर सिंह और इनके पिता लल्लू शाक्य पुत्र रामचरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें