फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: छेड़छाड़ से तंग किशोरी ने छोड़ी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मकान की छत पर चढ़कर एक युवक ने किशोरी को दबोच लिया। चीखपुकार पर पहुंचे परिजनों को देखा तो युवक भाग गया। पिता की शिकायत पर युवक के परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने युवक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को कई महीने से पास का ही एक युवक परेशान करता था। परिजनों ने किशोरी को स्कूल जाने से रोक दिया। रविवार सुबह किशोरी छत पर कपड़े डालने गई, तो युवक छत पर आ गया। उसने किशोरी को दबोच लिया।
छेड़छाड़ करने पर उसने शोर मचा दिया। इस पर परिजनों को छत पर आता देख आरोपी भाग गया। किशोरी के पिता ने आरोपी के घर शिकायत की। इस पर युवक के पिता व भाई ने किशोरी के पिता की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने संजय जाटव, भाई अरविंद व पिता जगमोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें