फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: युवकों की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने की जान देने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव गौसपुर में सोमवार शाम एक 23 वर्षीय युवती ने युवकों की प्रताड़ना से तंग आकर अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने समय रहते दरवाजा खोलकर उसे फंदे से उतारा और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। युवती की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब 7:30 बजे युवती ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया था। परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला। युवती को फंदे से उतारकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सक विकास पटेल ने युवती का उपचार किया। घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार अस्पताल पहुंचे और युवती के परिजनों से पूछताछ की। युवती की बहन ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम को वह घर पर थी, तभी गांव के तीन-चार युवक आए और गाली-गलौज करने लगे। इन युवकों की लगातार हरकतों और गाली-गलौज से आहत होकर उसकी बहन ने यह आत्मघाती कदम उठाया। बहन ने यह भी बताया कि ये युवक पहले भी कई बार उनकी बहन को परेशान कर चुके हैं। इस संबंध में पूर्व में भी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस टीम युवकों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें