फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय एवं सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के कक्षा एक से कक्षा आठ तक के विद्यालयों का संचालन एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि हर हाल में समय का पालन करें। कहा कि निपुण विद्यालय जरूरत पड़ने पर समय से पहले और बाद में उपस्थित रहकर कार्य निष्पादन करें। (संवाद)