फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शिवभक्तों की सुरक्षा में कड़ा पहरा, फ्लड पीएसी व एनडीआरएफ तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा घाटों पर कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने शिव भक्तों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रमुख घाटों पर जहां फ्लड पीएसी व एनडीआरएफ का कड़ा पहरा है, वहीं मंदिरों में भी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन


पांचालघाट, शृंगीरामपुर घाट, ढाईघाट व अटैना घाट पर कई जनपदों से कांवड़िया गंगा जल भरने आते हैं। साथ ही प्रमुख पांच मंदिरों का पौराणिक महत्व है, इनमें पंडाबाग मंदिर, पुठरी मंदिर, कोतवालेश्वर मंदिर, कंपिल में रामेश्वरम मंदिर व शमसाबाद में गुमटी महादेव मंदिर में सावन के सोमवार को श्रद्धालु कांवड़ लेकर जाते हैं। जिलाधिकारी ने एसडीएम सहित राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। एएसपी गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि चारों प्रमुख घाटों पर डेढ़ सेक्शन फ्लड पीएसी के अलावा एनडीआरएफ की तैनाती है। चार क्षेत्राधिकारी भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। गंगा तटों पर गोताखोरों की भी तैनाती की गई है। निरीक्षक, उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षी, आरक्षी सहित कुल 600 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रमुख चौराहा, तिराहा के अलावा कांवड़ यात्रा वाले मार्गों पर जगह-जगह फोर्स लगाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रमुख पांच शिव मंदिरों में फोर्स की तैनाती की गई है। इसके अलावा जनपद में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के साथ सीमा पर ही रूट डायवर्जन कर दिया गया है। गैर जनपदों से आने वाले भारी वाहन सीमा पर ही रोक लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें