फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फतेहगढ़ इलेवन को हरा टाइगर क्लब फाइनल में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद क्रिकेट लीग (एफसीएल) के तहत स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में रविवार को टाइगर क्लब और फतेहगढ़ इलेवन के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। टाइगर क्लब ने फतेहगढ़ इलेवन को 94 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


टाइगर क्लब के कप्तान अर्पित यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने सात विकेट खोकर 167 रन बनाए। ओम दीक्षित ने 54, प्रसून यादव ने 34 और अर्पित यादव ने 16 रनों का योगदान दिया। फतेहगढ़ इलेविन के गेंदबाज विश्वजीत ने दो, अब्दुल्ला, राजदीप और अभिनय ने एक-एक विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहगढ़ इलेवन की टीम 18वें ओवर में 94 रनों पर ही ढेर हो गई।
विश्वजीत ने 22, दक्ष शर्मा ने 18 रनों क पारी खेली। कुनाल राजपूत ने चार और अर्पित यादव ने तीन विकेट झोली में डाले। अर्पित यादव को मैन ऑफ द मैच की ट्राॅफी वजीजमा ने भेंट की। अंपायरिंग प्रमोद कुमार, डॉ. अमित सक्सेना ने की। स्कोरर सुहानी राठौर रहीं। इस अवसर पर सचिव मोहनलाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें