फर्रुखाबाद। जनपद में जिलाधिकारी ने कोरोना कर्फ्यू 31 मई तक बढ़ा दिया है। इस दौरान दुकानें निर्धारित समय पर ही खोली जाएंगी।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में कोरोना कर्फ्यू 31 मई की सुबह सात बजे तक बढ़ाया गया है। इस बीच बाजारों, मोहल्लों व गांवों में साफ-सफाई के साथ सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने शहर व ग्रामीण क्षेत्र में दुकानें खुलने के समय में आंशिक फेरबदल किया है। सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक मेडिकल स्टोर खोले जाएंगे।
सुबह 7 से 8.30 बजे तक - फल, सब्जी, दूध (होम डिलीवरी)
सुबह 6 से 10 बजे तक - फल व सब्जी की स्थाई दुकानें
सुबह 6 से 10 व शाम 6 से 8.00 बजे तक - मिठाई व दूध की दुकानें
सुबह 6 से 10 शाम 6 से 8.00 बजे तक - मछली, अंडा, चिकन, मटन आदि
सुबह 6 से 8.00 बजे तक - किराने की थोक दुकानें
सुबह 8 से 10 बजे तक - किराना की फुटकर बिक्री वाली दुकानें
सुबह 10 से शाम 6 बजे तक - कीटनाशक दवा, कृषि यंत्र, खाद व बीज की दुकानें