फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तीन ट्रेनें रहेंगी निरस्त, कुछ का मार्ग बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कानपुर सेंट्रल-लखनऊ रेलखंड के जैतीपुर स्टेशन पर डाउन लूप लाइन पर नॉन इंटरलॉक कार्य होना है। इसके लिए छह व सात अगस्त को फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस को रास्ते में 15 मिनट रोककर चलाया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका जाएगा। तीन ट्रेनें तीन दिन निरस्त रहेंगी और तीन ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जैतीपुर स्टेशन पर काम के चलते छह व सात अगस्त को फर्रुखाबाद से चलने वाली फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस रास्ते में 15 मिनट रोक कर चलाई जाएगी। आठ अगस्त को बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस बाराबंकी तक 50 मिनट रोककर चलाई जाएगी। इसी दिन मुजफ्फरपुर-साबरमती बीजी एक्सप्रेस बाराबंकी तक 40 मिनट तक रोका जाएगा।
नौ अगस्त को गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस रास्ते में 15 मिनट नियंत्रित रहेगी। 11 अगस्त को कोचुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल तक 120 मिनट नियंत्रित कर चलेगी। 12 अगस्त को साबरमती बीजी-लखनऊ एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल तक 65 मिनट नियंत्रित की जाएगी। 13 अगस्त को पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल तक 145 मिनट नियंत्रित होगी। 14 अगस्त को चलने वाली छपरा-मथुरा एक्सप्रेस छपरा से 120 मिनट विलंब से पुन निर्धारित कर छपरा से सुबह 5.20 बजे के स्थान पर 7.20 बजे चलाई जाएगी। 14 अगस्त को गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर से 70 मिनट पुन र्निधारित कर सुबह 5.25 बजे के स्थान पर 6.35 बजे चलेगी। इसी दिन लखनऊ से चलने वाली लखनऊ जंक्शन-नई दिल्ली एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से 15 मिनट पुन निर्धारित कर शाम 3.30 बजे के स्थान पर 3.45 बजे चलेगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार कासगंज से 12 व 13 अगस्त को चलने वाली कासगंज-लखनऊ जंक्शन विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। इसके अलावा 12 व 14 अगस्त को लखनऊ जं-कासगंज विशेष गाड़ी, 14 अगस्त को चलने वाली आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
इनके बदले गए मार्ग
गोरखपुर से 14 अगस्त को चलने वाली 12589 गोरखपुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-मनकापुर-गोंडा-ऐशबाग-मानकनगर-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या धाम-अयोध्या कैंट-सुल्तानपुर-मां बेला देवी धाम प्रतापगढ़-प्रयाग-प्रयागराज जंक्शन-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी। पुणे से 13 अगस्त को चलने वाली 12103 पुणे-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग उन्नाव-मानकनगर-लखनऊ जंक्शन के स्थान पर उन्नाव-माखी-बालामऊ-आलमनगर-लखनऊ जंक्शन के रास्ते चलेगी। गोरखपुर से 14 अगस्त को चलने वाली 09112 गोरखपुर-बडोदरा विशेष गाड़ी को निर्धारित मार्ग गोरखपुर-मनकापुर-गोंडा-बाराबंकी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर गोरखपुर-अयोध्या धाम-अयोध्या कैंट-सुल्तानपुर-मां बेला देवी धाम प्रतापगढ़-प्रयाग-प्रयागराज जंक्शन-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें