फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फंदे पर लटकी मिली महिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। महिला कमरे में फंदे पर लटकी मिली। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस व फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। पति घटना के बाद से मौके से भाग गया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगपुर निवासी संजू उर्फ संजय की जनपद कासगंज थाना सिकंदरपुर वैश्य गांव गुलाल नगला निवासी उदयपाल की पुत्री अंशिका(30) से नौ वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके छह वर्ष की एक पुत्री साक्षी है। कुछ वर्षो से संजय पत्नी अंशिका से शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता था। गुरुवार रात भी संजय ने पत्नी के साथ मारपीट की। शुक्रवार सुबह संजय जागा तो पत्नी अंशिका को कमरे के पाइप में दुपट्टे से फंदे पर लटका हुआ पाया।
संजय ने परिजनों को इसकी जानकारी दी और घर से भाग गया। पिता राजवीर ने बहू के परिजनों को जानकारी दी। पुलिस व फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर शव को फंदे से उतरवाया। सूचना पर पहुंचे पिता उदयपाल व परिजनों ने ससुरालीजनों पर पुत्री की हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ जितेंद्र चौधरी ने बताया कि महिला फंदे पर लटकी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें