फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: धान लदे तीन ट्रैक्टर केंद्र पर खड़े रहे, नहीं हुई तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतपुर। धान खरीद में मनमानी पर रोक के सभी आदेश बेअसर हैं। किसानों के धरना देने के बावजूद बुधवार को भी धान की तौल नहीं की गई। क्रय केंद्र पर धान भरी तीन ट्रॉलियां खड़ी रहीं। बाजरा और मक्का की तौल होती रही। धान किसान शाम तक इंतजार करते रहे। देर शाम एक किसान की ट्रॉली से धान के 72 पैकेट तौले गए।
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद के लिए राजेपुर में खाद्य विभाग का क्रय केंद्र है। क्रय केंद्र पर धान न तौलने के विरोध में मंगलवार को भाकियू के साथ किसानों ने धरना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने आरोप लगाया था कि किसानों की जगह बिचौलियों का धान, बाजरा व मक्का खरीदा जा रहा है। उन्होंने केंद्र प्रभारी को हटाने की मांग की थी। बुधवार को गांव कोलासोता निवासी किसान राजकुमार सिंह ने बताया कि सुबह नौ बजे आए थे। देर शाम उनकी एक ट्राॅली से 72 पैकेट की तौल हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें