फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में इस माह तीन दिन सरकारी अस्पतालों में कैंप लगाकर कोरोना का टीका लगाया जाएगा। तीन हजार स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद में 7440 डोज वैक्सीन मिली है। 16 जनवरी को टीकाकरण के शुभारंभ पर 152 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। शासन से मिली गाइडलाइन के अनुसार अब 22, 28 व 29 जनवरी को फिर टीकाकरण किया जाएगा।
प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.प्रभात वर्मा ने बताया कि 6024 स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण के लिए वैक्सीन मिली थी। एक व्यक्ति को 28 दिन में दो डोज देनी हैं। इससे उपलब्ध वैक्सीन में उतने ही स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा, जिन्हें दूसरा डोज भी दिया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथियों में पांच स्थानों पर कुल 3000 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। 28 दिन बाद इन्हीं को दूसरा टीका लगेगा। वैक्सीन प्राप्त होने पर अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें