नवाबगंज। कस्बा में ही कोचिंग के लिए निकले तीन दोस्त लापता हो गए। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजन ने खोजबीन शुरू की पर कुछ पता नहीं चला। तीनों के परिजन चिंतित हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मुख्य चौराहा निवासी शिवराम सिंह का पुत्र सत्यम शाक्य (15) अपने फूफा डॉ. बृजेश के बेटे के बेटे अहम (15) और बाइपास रोड निवासी संजीव राजपूत का पुत्र आयुष (15) आपस में गहरे दोस्त हैं। तीनों कस्बा के वीआरएम इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के छात्र हैं। मंगलवार शाम को अस्पताल रोड स्थित सुमित्र कोचिंग में पढ़ने गए थे। इसके बाद वे वापस घर नहीं पहुंचे। बुधवार सुबह थाने में छात्रों के परिजन ने संयुक्त रूप से तहरीर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पता चला कि तीनों छात्र ई-रिक्शा पर बैठकर शमसाबाद रेलवे स्टेशन की ओर गए हैं।
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कोचिंग संचालक से पूछताछ की गई है। उसने बताया कि पढ़ाई के दौरान तीनों छात्रों की उम्र का ही एक किशोर उन्हें बुलाने आया था। इससे वे कक्षा छूटने से दस मिनट पहले ही निकलकर चले गए थे। उनकी तलाश की जा रही है।