फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: स्कूल के गेट पर ताला, शिक्षकों का इंतजार करते मिले बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निरीक्षण के दौरान कंपोजिट विद्यालय सबलपुर बंद मिला। बच्चे शिक्षकों के आने का इंतजार कर रहे थे। एक विद्यालय में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। शिक्षकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा विश्वनाथ प्रताप सिंह बुधवार सुबह 7:45 बजे कंपोजिट विद्यालय सबलपुर पहुंचे। विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। बच्चे बाहर खड़े होकर शिक्षकों के आने का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद सुबह 8:28 बजे प्राथमिक विद्यालय कुतुलूपुर का निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर और कक्षाओं में गंदगी मिली। विद्यालय में एक भी छात्र मौजूद नहीं था, जबकि प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे। रसोईघर पर ताला लगा मिला।
बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक से ताला खोलने के लिए कहा लेकिन नहीं खोल सकीं और कहा कि गेट जाम होने से ताला नहीं खुल रहा है। बीएसए ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे प्रतीत होता है कि रसोईघर की नियमित साफ-सफाई नहीं हो रही। उन्होंने रसोईघर की साफ-सफाई कराकर मेन्यू के अनुसार मध्यान्ह भोजन तैयार कराने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय गौटिया और कंपोजिट विद्यालय इमादपुर सोमवंशी में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। बीएसए ने कंपोजिट विद्यालय सबलपुर और प्राथमिक विद्यालय कुतुलूपुर के प्रधानाध्यापक सहित संबंधित स्टाफ को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें