फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बिजली कर्मियों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी

Tue, 23 Feb 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग के अज्ञात कर्मचारियों पर हुई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने तीन लोगों की पहचान कर ली है। पुलिस जल्द ही इनकी गिरफ्तारी करेगी। वहीं बिजली विभाग के लोग भी पुलिस से संपर्क करने लगे हैं। घटना के बाद सोमवार को बिजली चेकिंग अभियान नहीं चलाया गया।
विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला हांता करम खां निवासी रमेशचंद्र बाथम के घर पर रविवार की शाम बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पहुंच कर उसकी बेटी रोली को बिजली का बिल बकाया होने पर पिता को जेल भेजने की धमकी दी थी। इस बात से आहत रोली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रमेशचंद्र ने अज्ञात बिजली कर्मचारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने सोमवार को शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस जांच में रमेशचंद्र के घर आने वाले बिजलीकर्मियों में से तीन के नाम पता चल गए हैं। एसओ सुनील यादव ने बताया कि अन्य बिजली कर्मचारियों के बारे में जानकारी की जा रही है। उधर, बिजली कर्मचारियों के बारे में जानकारी होते ही इनके परिचित पुलिस के संपर्क में आने लगे हैं। सोमवार को इस इलाके में खौफ के चलते बिजली चेकिंग अभियान नहीं चलाया गया। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि इस समय संविदा पर कर्मचारी आकर लोगों को आए दिन परेशान करते हैं। लोगों का कहना था कि अगर बिजली का बकाया था तो पहले विभाग नोटिस देता। इसके बाद बिजली काट दी जाती लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। इन लोगों के खिलाफ विभागीय लोग भी सख्त कार्रवाई नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें