फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में भाई-बहन समेत तीन लोग घायल

Fri, 20 Mar 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाय के सामने आने पर बाइक फिसल गई। इसमें भाई-बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उधर, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर शीशम के पेड़ से जा भिड़ा।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पूठा निवासी सुनील कुमार यादव बाइक से अपनी बहन संगीता और चचेरे भाई सचिन के साथ दवा लेने मोहम्मदाबाद आ रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे हवाईपट्टी के पास अचानक सड़क पर गाय आ गई। गाय बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई।

इस हादसे में यह तीनों घायल हो गए। वहीं बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में मौरंग लदा ट्रैक्टर शीशम के पेड़ से जा भिड़ा। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। चालक शनि निवासी गैसिंगपुर चुटहिल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को कसबा स्थित नर्सिंगहोम ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें